हापुड़, दिसम्बर 15 -- एक किसान के साथ बिजली विभाग के कर्मचारी द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति संगठन ने एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया। संगठन के दबाव के बाद संबंधित कर्मचारी ने अपनी गलती स्वीकार की, जिस पर एक्सईएन द्वारा उसका स्थानांतरण अन्य स्थान पर किए जाने का आश्वासन दिया गया। भाकियू जनशक्ति के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन की एकजुटता के चलते यह मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रीता चौ, तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र गिल, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष विपिन चौ, जिला सचिव सचिन चौ, मंडल उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सौरभ, मंडल उपाध्यक्ष संजय त्यागी, मंडल संगठन मंत्री कपिल त्यागी, नव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.