मिर्जापुर, जून 3 -- मिर्जापुर। पिछले दिनों क्षेत्र में आए आंधी-तूफान के दौरान टूटे खंभे और गिरे तारों को युद्धस्तर पर दुरूस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल करने वाले भुइली खास पावर हाउस (हाजीपुर) के कर्मचारियों व लाइनमैनों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने माल्यार्पण व अंगवस्त्रम देकर उनका उत्साह बढ़ाते हुए अवर अभियंता अरविंद कुमार, कर्मचारी, हेमंत सिंह, विकास सिंह,हरिमोहन सिंह, सियाराम प्रजापति, अमरनाथ बिंद, विपिन सिंह,विनय सिंह,बद्री, शैलेन्द्र श्रीवास्तव,उदय,श्रवण कुमार सिंह, इस्लाम, विजय, हरिहर को सम्मानित किया। इस मौके पर अजय सिंह खटखट, लक्ष्मण पटेल, जुल्फिकार आदि ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता यह भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का रफीगंज में हुआ सम्मान

हिंदी हिन्दुस्...