बिजनौर, अगस्त 26 -- नांगल सोती। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड कर्मचारियों ने कर्मचारी संघ के बैनर तले कार्य का बहिष्कार करते हुए भुगतान और अन्य मांगो को लेकर धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन, अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने मांग की कि उनकी लंबित समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाए तथा उनके कार्य के अनुरूप भुगतान सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आरोप है कि करीब 40 कर्मचारियों से संबंधित भुगतान की समस्या भी बनी हुई है। कर्मचारियों ने कंपनी स्तर पर लंबित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदर्शन में शुभम कुमार, श्रीकांत, भ...