फरीदाबाद, फरवरी 20 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-15ए स्थित बिजली विभाग के के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) कार्यालय पर शुक्रवार को हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने लंबित मांगों, कथित उत्पीड़न और संसाधनों की कमी को लेकर विरोध जताते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा तथा मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन यूनिट प्रधान मुकेश शर्मा की अध्यक्षता और यूनिट सचिव सत्यवान लोहचब के नेतृत्व में किया गया। सर्कल सचिव लेखराज चौधरी ने आरोप लगाया कि एक्सईएन कर्मचारियों के कामों पर ध्यान नहीं देते और उनसे जुड़े फाइलों के मामलों को लंबे समय तक लंबित रखा जाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब यूनियन पदाधिकारियों ने समस्याओं को उठाया तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.