लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। बिजली कर्मचारियों ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का नोटिस सौंप दिया है। कर्मचारियों ने विद्युत संशोधन बिल संसद में न लाने और पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों का निजीकरण प्रस्ताव वापस लेने की मांग की है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि देशभर के राज्य विद्युत निगमों, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, दामोदर घाटी निगम और भाखड़ा व्यास प्रबंधन बोर्ड में कार्यरत बिजली अभियंताओं की तरफ से ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन ने यह नोटिस दिया है। हड़ताल की नोटिस में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि बजट सत्र में विद्युत संशोधन बिल पेश किया गया तो देशभर के बिजली अभियंता व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से काम छोड़ कर व्यापक जन-आंदोलन में शामिल होंगे। स...