सोनभद्र, अप्रैल 1 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। 12 सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ (एटक) के आह्वान पर संविदा और रेगुलर बिजली कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। न्यूनतम वेतन सहित अन्य मांगों पर शीघ्र विचार किए जाने की मांग की। कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए मजदूरों को न्याय दो और प्रदेश को बिजली दो के नारे भी लगाए।इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि वे लंबे समय से वेतन विसंगति, संविदा कर्मियों को आउटसोर्स निगम में शामिल करने, न्यूनतम वेतन 28 हजार रुपये करने और कार्य के दौरान मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये की तत्काल राहत राशि जैसी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार और प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देता है, तो यह आंदोलन आगे और उग्र होगा। उन्होंने अपनी मांगों पर शी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.