शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- जनपद में अबतक बिजली कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के मामलों को लेकर विद्युत निगम के अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों कर्मचारियों के साथ कई जगह मारपीट की घटनाएं सामने आने के एक्सईएन प्रबोध राजपूत ने सभी कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज न करें और तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है, और इस तरह की घटनाओं को क्षम्य नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.