हापुड़, अप्रैल 21 -- विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर संचालित प्रदेशव्यापी जन-जागरण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को आवास विकास कालोनी स्थित अधिक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रभावी विरोध सभा आयोजित की गईं। इस अभियान का उद्देश्य बिजली कर्मचारियों, अभियंताओं एवं संविदा कर्मियों पर हो रहे उत्पीड़न, बिजली क्षेत्र में तेजी से बढ़ते निजीकरण तथा तानाशाहीपूर्ण नीतियों के विरुद्ध व्यापक जनसमर्थन तैयार करना है। हापुड़ की सभा को संघर्ष समिति के केन्द्रीय पदाधिकारियों जितेन्द्र सिंह गुर्जर, महेन्द्र राय, मोहम्मद वसीम, सह संयोजक गौतम कुमार एवं निखिल कुमार ने मुख्यतया संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण, ओबरा एवं अनपरा विद्युत परियोजनाओं को ज्वाइंट वेंचर के माध्यम से निजी हाथो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.