बिजली करंट से संविदा कर्मचारी की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 5 -- कमालगंज, संवाददाता। बिजली करंट लगने से संविदा कर्मचारी की मौत हो गयी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वह चालू लाइन पर काम करने के लिए चढ़ गया था। घटना को देखते हुये बिजली निगम के अधिकारियो ने भी जानकारी की। यह भी पढ़ें- घर के बाहर करंट लगने से युवक की मौतचालू लाइन पर काम कर रहा था फतेहपुर राव साहब गांव निवासी 22 वर्षीय सुशील कमालगंज फीडर पर संविदा कर्मचारी हैं। वह अपने साथी प्रशांत के साथ जीरागौर में बिजली की लाइन ठीक करने के लिए गये हुये थे। लाइन ठीक करने के बाद वह फिर तार सही करने लगे। इस बीच चालू फीडर की लाइन का करंट लग गया जिससे वह नीचे आकर गिरे। प्रशांत ने गांव वालों को बुलाया। उनके सहयोग से गंभीर अवस्था में सुशील को इलाज के लिए सीएचसी लेकर आये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी अभी जल्द शादी हुयी थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.