जहानाबाद, जनवरी 16 -- अरवल निज संवाददाता। बिजली के करंट लगने से भेड़िया इंग्लिश गांव की 20 वर्षीय प्रियंका कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे जख्मी हालत में परिजन में सदर अस्पताल लाये। जहां पर बिजली के करंट से जख्मी युवती का इलाज किया जा रहा है। जख्मी युवती के परिजन ने बताया कि बोर्ड में तार लगा रही थी तभी एकाएक बिजली के करंट आने से प्रियंका कुमारी जख्मी होकर गिर गई। उसके बाद आनन-फानन सदर अस्पताल लाया गया। जहां जख्मी का इलाज किया जा रहा है। जख्मी खतरा से बाहर बतायी जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.