औरैया, अप्रैल 3 -- बेला, संवाददाता। बेला-बिधूना मार्ग पर शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर के पास 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के नजदीक हुई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार मोर ट्रांसफार्मर के आसपास घूम रहा था, तभी वह अचानक ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पीआरबी 112 और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने मोर के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद राष्ट्रीय पक्षी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उसका अंतिम संस्कार कराया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्...