बिजली करंट से तीन मवेशियों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
गिरडीह, जून 12 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड क्षेत्र के करिहारी गांव में गुरुवार को बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। करिहारी स्थित गोपी आहार के समीप 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से तीन दुधारु गायों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मृत पशुओं में करिहारी निवासी प्रकाश पांडेय की दो तथा मनोज पांडेय की एक दुधारू गाय शामिल है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय गायें चरने के लिए निकली थीं। इसी दौरान वे नीचे झूल रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गईं, जिससे मौके पर ही उन तीनों की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- 11 हजार वोल्ट का तार बना काल, तीन मवेशियों की मौत के बाद सड़क जाम घटना के बाद आसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.