बिजली करंट से किसान की हुई मौत
जहानाबाद, अगस्त 11 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पटना जिले के खीरी मोड़ थाना क्षेत्र अंतगत रूपापुर गांव में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी प्रेमचंद कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार पटना जिले के रूपापुर गांव निवासी प्रेमचंद कुमार मंगलवार की शाम खेत में कृषि कार्य के लिए गए थे। इसी दौरान हाईटेंशन बिज़ली तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: धान के खेत में खाद देने जा रहे किसान की करंट की चपेट में आने मौतघटना की जानकारी कुछ देर बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को बुलाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.