पूर्णिया, मार्च 3 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।बनमनखी थाना क्षेत्र के धरहरा चकला भुनाई पंचायत के वार्ड संख्या 12 में रविवार को ग्यारह हजार वोल्ट के हाई पावर करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान वार्ड संख्या 12 निवासी दिलीप शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी संजू देवी के रूप में की गई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार संजू देवी बांस लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान वह 11 हजार वोल्ट के हाई पावर विद्युत तार के संपर्क में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका अपने पीछे तीन बेटियां, दो बेटे और पति को छोड़ गई हैं। घटना की सूचना तत्काल बनमनखी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.