बिजली करंट लगने से बाइक मिस्त्री की मौत
भागलपुर, मई 11 -- नवगछिया।निज संवाददाता। नवगछिया के एनएच 31 पर स्थित एक मोटरसाइकिल के शोरूम में कार्यरत बाइक मैकेनिक मो. इजहार पिता मो इजराइल की संध्या समय बिजली करंट लगने से मौत हो गई। मृतक खरीक के ध्रुवगंज का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई । बताया जाता है कि मृतक शोरूम में काम करने के बाद संध्या समय घर जाने के पहले हाथ पैर धो रहा था इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आ गया।घटना के बाद आनन-फानन में उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.