खगडि़या, फरवरी 7 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा पंचायत में शुक्रवार को करंट लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक स्थानीय वार्ड 5 निवासी स्व. वेटर दास का 56 वर्षीय पुत्र राजकुमार दास बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वह बिजली विभाग में मजदूरी पर 30-35 वर्ष से काम करता था। अपने पंचायत के वार्ड 10 में बिजली पोल गाड़ रहा था। काम के दौरान सीमेंट पोल का संपर्क ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट से हो गया। जिसके कारण पोल में करंट प्रवाह होने से वह घटनास्थल पर ही मूर्छित हो गया। इसके बाद सूचना पर बिजली ठेकेदार व परिजनों द्वारा आनन फानन में शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां जांचोपरांत उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित करते ही परिजनों में मातम पसर गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.