अररिया, मार्च 31 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड के मालद्वार गांव में एक दस वर्षीय किशोर को देर शाम बिजली करंट लगने से बेहोश हो गया। करंट लगने से बेहोश किशोर दिलखुश कुमार को ईलाज के लिए सीएचसी पलासी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में डा चंदन कुमार ने बताया कि उक्त पीड़ित बालक का ईलाज सीएचसी पलासी में होने के बाद फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...