बिजली करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति जख्मी
मुंगेर, मार्च 23 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को प्रखंड के समदा गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जमुई जिला के चकाई गांव निवासी मनोज किस्कू के पुत्र बबलू किस्कू नहर के समीप काम कर रहा था। इसी दौरान करंट प्रवाहित बिजली के पोल के संपर्क में आ गया। जिससे वह करंट की चपेट में आकर जख्मी हो गया। आनन-फानन में जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद डॉ अमित कुमार ने उसे खतरे से बाहर बताया। वही बबलू किस्कू को आवश्यक दवाई देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.