लातेहार, मार्च 31 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गेरवाटांड़ के पास मंगलवार को एक हादसे में बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया। घायल युवक की पहचान चट्टी टोला निवासी विकास कुमार साव के रूप में हुई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि विकास कुमार साव रामनवमी पूजा के बाद फ्लेक्स बोर्ड को उतारकर अपने वाहन में रख रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के तार के संपर्क में आ गया,जिससे वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक अशोक कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.