बिजली करंट की चपेट में आकर महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
मैनपुरी, मई 30 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़ुआ में बिजली के करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़ुआ निवासी 45 वर्षीय मालती देवी पत्नी सुभाष चंद्र घर में काम कर रही थी। सुबह 4:30 बजे के करीब उन्हें करंट लग गया। परिवार के लोगों ने बताया कि घर का काम करते समय करंट लगा तो परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले आए। यह भी पढ़ें- बिजली करंट की चपेट में आकर महिला की मौत, परिजनों में कोहराम जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली और मौत का कारण जानने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.