लखनऊ, फरवरी 20 -- बिजली कनेक्शन देने के काम में शिथिलता बरतने पर अमौसी जोन के जूनियर इंजीनियर (कनेक्शन) दिनेश कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। मुख्य अभियंता महफूज आलम ने आदेश जारी करते हुए उन्हें वृंदावन 11 केवी एलटी में तैनात किया है। दिनेश कुमार के स्थान पर अब जूनियर इंजीनियर गौरव अग्रवाल को कनेक्शन संबंधी कार्यों की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य अभियंता ने बताया कि उपभोक्ता सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.