बिजनौर, मई 8 -- नहटौर। मल जल के संसोधन को लगाया गया प्लांट विद्युत कनेक्शन न होने के कारण संचालित नही हो पाया। स्वच्छता अभियान के जिला कोऑर्डिनेटर ने भी प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। प्लांट निर्माण पर पालिका द्वारा करीब 35 लाख रुपये खर्च किये गये। नहटौर पालिका के मौहल्ला सराय काजियान में नवनिर्मित मल जल संशोधन प्लांट का स्वच्छता अभियान के जिला समन्वयक हरीश कुमार गंगवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संचालक को लेकर पालिका प्रशासन से जानकारी ली और अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारी को भेजने की बात कही। पालिका के अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने बताया कि प्लांट का निर्माण पूरा हो चुका है। यह भी पढ़ें- उद्योग बंधु बैठक से अनुपस्थित जल निगम एक्सईएन का डीएम ने रोका वेतन विद्युत कनेक्शन ना हो पाने के कारण संचालन नही हुआ है। करीब दो माह से अधिक समय बीतने...