इटावा औरैया, मई 23 -- इटावा। बिजली कनेक्शन के लिए करीब एक महीने तक विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद भी बिजली कनेक्शन न मिलने से परेशान कांग्रेस के प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी शनिवार को अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनके समर्थन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य नेता भी पहुंच गए। कांग्रेस प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी का कहना है कि वे कनेक्शन के लिए काफी दिनों से परेशान है। एक महीने से चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें कनेक्शन नहीं मिल रहा । बिजली विभाग की ओर से जवाब दिया जा रहा है कि एक आवास पर दो कनेक्शन नहीं हो सकते। यह भी पढ़ें- दो तो कहीं ढाई घंटे ही मिल पा रही है बिजली बातचीत द्विवेदी का कहना है कि उनके और उनके भाई का बटवारा हो गया है और कनेक्शन भाई के पास है। ऐसी स्थिति में उन्हें दूसरा कनेक्शन दिया जाए। इस मामल...