बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत मांगने पर लाइनमैन बर्खास्त, SDO-JE निलंबित, XEN पर भी ऐक्शन
नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति को आगे बढ़ाते हुए योगी सरकार ने बिजली विभाग के लापरवाह और भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। बाराबंकी जिले में एक नए बिजली कनेक्शन के बदले रिश्वत मांगने और गलत एस्टीमेट बनाने के आरोप में लाइनमैन को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि एसडीओ (SDO) और जेई (JE) को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिशासी अभियंता (XEN) के खिलाफ भी अनुशासनिक जांच और तबादले की कार्रवाई की गई है।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में खुला भ्रष्टाचार का खेल यह पूरी कार्रवाई सोमवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा की गई एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान हुई। दरअसल, मंत्री विभागीय कार्यों और जनसुनवाई की समीक्षा कर रहे थे, तभी बाराबंकी के एक उपभोक्ता विमल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.