लखनऊ, जनवरी 22 -- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने गुरुवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। ऊर्जा मंत्री ने सुनवाई के बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। बिजली कनेक्शन देने के एवज में रिश्वत की शिकायत पर मंत्री ने सख्त नाराजगी जताई। जनसुनवाई में अतिक्रमण हटाने, नगरों में साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार सहित अनेक महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई हुई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। अमरोहा से आए मोहम्मद यूसा ने शिकायत की कि विद्युत कनेक्शन के लिए उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है और रिश्वत की मांग की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.