नोएडा, फरवरी 11 -- नोएडा, संवाददाता। डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर लोगों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। सेक्टर-16 के बिजली घर पर ये धरना भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में दिया जा रहा है। धरने में करीब 2000 से अधिक महिलाओं और 1000 से अधिक पुरुषों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने हक और बच्चों के भविष्य के लिए बिजली हर हाल में लेने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं नें बबली पूनम सहित कई महिलाओं ने आंदोलन को नई दिशा देने की बाद कही। परिषद के अनुसार विद्युत विभाग द्वारा डूब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के प्रस्ताव को शासन को भेजा गया हैं, लेकिन अब तक उस पर निर्णय नहीं हुआ है। परिषद ने किसानों और कामगारों के संयुक्त सघर्ष को आगे भी जारी रखने की बात कही। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.