बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में बुनकरों का फूटा आक्रोश
मऊ, मार्च 16 -- मऊ, संवाददाता। बिल जमा करने के बावजूद भी बिजली बिल काटे जाने के विरोध में सोमवार को बुनकरों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित बुनकरों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किए। आक्रोशित बुनकरों ने आरोप लगाया कि बिजली बिल जमा होने के बावजूद भी बकाया बिल दिखाकर उनकी बिजली आपूर्ति काट दी गई। लगभग चार घंटे तक बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद अधीक्षण अभियंता के आश्वासन के बाद बुनकरों का आक्रोश शांत हुआ। इस दौरान आक्रोशित बुनकरों ने चेताया कि अगर उनका उत्पीड़न नहीं रुका तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ताने-बाने के मऊ नगर में बीस हजार से अधिक पासबुक धारक बुनकर हैं। सोमवार की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे बुनकर कामगार यूनियन के अध्यक्ष एवं पूर्व कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष खालिद अंसारी के नेतृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.