महोबा, फरवरी 26 -- महोबा,संवाददाता। विद्युत बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटने से आग बबूला उपभोक्ताओं द्वारा संविदा कर्मी के साथ मारपीट की गई विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दंपति सिहत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। बिलबई निवासी विद्युत संविदा कर्मी अजय कांत सोनी ने मुख्यालय कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 फरवरी को विभागीय अधिकारियों के आदेश पर बिलबई गांव में बकाया बिल होने पर कनेक्शन काटे जा रहे थे। कनेक्शन कटने से आग बबूला तेज सिंह यादव लाठी डंडा लेकर आया और गाली गलौच करने गला। बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटने की बात सुनकर दबंग ने लाठी से हमला बोल दिया साथ में उसकी पत्नी, मां व बहन ने भी मारपीट की। शोर सराबा सुन आस पास के लोग एकत्र हो गए। साथी संविदा कर्मी सुनील ने बीच बचाव किया जिसके बाद दबंग जानमाल ...