बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर दंपती से 4.90 लाख की ठगी
रांची, अगस्त 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बिजली कनेक्शन काटने का भय दिखाकर साइबर ठगों ने एक दंपती से 4.90 लाख रुपए की ठगी कर ली। इस संबंध में हिनू निवासी विक्रमजीत चक्रवर्ती ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित ने आवेदन में कहा कि 12 अगस्त की दोपहर से शाम पांच बजे के बीच उन्हें और उनकी पत्नी के मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से फोन आया। फोन करने वालों ने खुद को झारखंड बिजली वितरण विभाग, रांची का कर्मचारी बताया। कहा कि बिजली विभाग में नया सॉफ्टवेयर आया है। उन्होंने एक ऐप डाउनलोड करने को कहा और ऐसा नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काट दिए जाने की धमकी दी। बिजली कटने के डर से दंपती ने बताए गए ऐप को डाउनलोड कर लिया। इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का संदेह हुआ। खाते की जांच करने पर पता चला कि 4.90 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गई है। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.