देवरिया, जून 11 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका क्षेत्र के जयनगर वार्ड में गुरुवार को तड़के आंधी-पानी के बीच बिजली कड़कने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल, तहसीलदार अरुण कुमार पीड़ित के घर पहुंचे और ढांढ़स बंधाया।गुरुवार सुबह करीब चार बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। उस समय संजय मद्धेशिया (50) पुत्र पूरन चंद मद्धेशिया घर के बरामदे में सोए हुए थे। अचानक तेज बिजली कड़की। तेज आवाज के चलते वह हड़बड़ाकर उठे। उन्हें बेचैनी हुई तो पानी पीकर लेट गए। पांच बजे फिर बिजली गिरने की तेज आवाज हुई। वह हड़बड़ा कर उठे और दिल को दबाकर बैठ गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही घर मे कोहराम मच गया। पत्नी माधुरी और दोनों बच्च...