शामली, मई 18 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र में स्थित दो फीडर विद्युत घरों से लगातार किए जा रहे कट से किसान परेशान है मामले को लेकर विद्युत उपखंड थाना भवन पहुंचे किसानों ने विद्युत कट की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। क्षेत्र के किसानों का आरोप है कि पुराना दुधली कृषि फीडर और मसावी कृषि फीडर पर दिनभर में कई बार विद्युत कट किया जा रहा है जिसके चलते किसान परेशान है दिनभर किसान बिजली की राह देखते हुए बैठा रहता है कई बार कट होने से खेत की सिंचाई बार-बार प्रभावित होती है। विद्युत विभाग द्वारा उपखंड कार्यालय द्वितीय थानाभवन में आयोजित मेगा कैंप में भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियों जिलाध्यक्ष रामभूल आदि ने किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- थावंला गांव में बिजली समस्या को लेकर किसानों का प्रदर्शन जिसमे बताया गया कि ...