फरीदाबाद, जून 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बीके अस्पताल में मंगलवार को कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बार बिजली कट लगने के कारण ओपीडी सहित अस्पताल की विभिन्न सेवाएं प्रभावित रहीं। अंधेरा छा जाने से मरीजों और उनके परिजनों को मोबाइल फोन की टॉर्च के सहारे काम चलाना पड़ा। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे लोगों ने बताया कि बिजली जाने के कारण ओपीडी में पर्ची बनवाने, डॉक्टरों से परामर्श लेने और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में बाधा उत्पन्न हुई। बिजली आपूर्ति बाधित होने का सबसे अधिक असर एक्स-रे रूम और पैथोलॉजी लैब जैसी सेवाओं पर पड़ रहा है। इन विभागों में बिजली से संचालित उपकरणों के चलते जांचें प्रभावित हो जाती हैं। मरीजों को जांच रिपोर्ट मिलने में देरी का सामना करना पड़ रहा है...