बिजली कट पर बिजलीघर पहुंचे उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता
हापुड़, जून 12 -- धौलाना। स्थानीय बिजलीघर में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब अपनी समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं के साथ वहां तैनात कर्मचारियों ने बदसलूकी की। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी शराब के नशे में धुत थे। जब लोगों ने बिजली संकट को लेकर अपनी बात रखनी चाही, तो कर्मचारियों ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने उपभोक्ताओं के साथ न सिर्फ गंदी-गंदी गालियां दीं, बल्कि उन्हें मारने के लिए उन पर झपट पड़े। मिली जानकारी के अनुसार, धौलाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बिजली की अघोषित कटौती और अन्य तकनीकी समस्याओं से स्थानीय लोग परेशान हैं। इसी सिलसिले में कुछ उपभोक्ता और ग्रामीण अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे थे. यह भी पढ़ें- बिजली कट पर बिजलीघर पहुंचे उपभोक्ताओं के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.