गुड़गांव, अप्रैल 29 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। फर्रुखनगर की ढाणियों में बिजली की अघोषित कटौती के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुखबीर जे तंवर के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। लोगों ने तहसीलदार सज्जन कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। तंवर ने कहा कि डीएचबीवीएन की लापरवाही और सरकार की अनदेखी के कारण फरुखनगर ग्रामीण क्षेत्र के समस्त ढाणीवासी भीषण गर्मी और अंधेरे में जीने को मजबूर है। गेहूं की फसल कटाई के दौरान अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के नाम पर एग्रीकल्चर फीडर की बिजली सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक बंद की गई थी। 10 अप्रैल को फसल कटाई पूरी होने के बावजूद आज तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई है, जो प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह है। दिन के समय बिजली ठप रहती है। शाम को हवा का बहाना बनाकर सप्लाई काट दी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.