हरिद्वार, मार्च 19 -- ऊर्जा निगम ने गुरुवार को मध्य हरिद्वार में दो घंटे बिजली कटौती की। इस दौरान करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित रही। गुरुवार को ऊर्जा निगम ने मायापुर क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत की। दोपहर दो बजे बिजली काटी गई और शाम चार बजे बहाल की गई। इस दौरान देवपुरा, विकास कॉलोनी, मायापुर, ऋषिकुल, पुराना रानीपुर मोड़, गोविंदपुरी, विवेक विहार, मॉडल कॉलोनी, न्यू हरिद्वार, प्रेमनगर आश्रम, शंकर आश्रम, मीना एन्क्लेव, खन्ना नगर, अवधूत मंडल आश्रम, नंद विहार में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि भूमिगत केबल की शिफ्टिंग का काम गतिमान है। लोगों को कटौती की सूचना पूर्व में उपलब्ध कराई गई थी। ईई दीपक सैनी ने बताया कि शिफ्टिंग का काम 22 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान मध्य हरिद्वार क्षेत्र में रोज दोपहर दो बजे से शाम चार ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.