बिजली कटौती से हाहाकार, परिक्रमा मार्ग में लगाया जाम
मथुरा, मई 21 -- वृंदावन में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के दावे फेल होते दिखाई दे रहे हैं। रात के समय भी विद्युत विभाग निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित नहीं करा पा रहा है जिससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है। बुधवार की देर रात आक्रोशित लोगों ने परिक्रमा मार्ग में जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने के बाद लोग नहीं माने तो मुकदमा लिख जेल भेजने की धमकी पर घरों को गये। बिजली की कटौती से कोई क्षेत्र अछूता नहीं है। दिन या रात, किसी भी वक़्त बिजली कटौती की जा रही है। कभी फाल्ट तो कभी लाइन सुधार के नाम पर हो रही कटौती और फिर अधिकारियों द्वारा फोन उठाकर जवाब न देने से आजिज आये मोर कुटी क्षेत्र के लोगों ने बुधवार की देर रात को परिक्रमा मार्ग में जाम लगा दिया। यह भी पढ़ें- अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश लोगों का कहना था कि चार दिनों से बिना किसी सूचना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.