गौरीगंज, जून 28 -- अमेठी। उमस भरी गर्मी के बीच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। विभिन्न फीडरों से जुड़े गांवों में रात के समय लगातार तीन से चार घंटे तक बिजली गायब रहने से लोगों को जागकर रात बितानी पड़ रही है। पंखे और कूलर बंद बंद हैं। जिसके चलते बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को ज्यादा समस्या झेलनी पड़ रही है। वहीं शुकुल बाजार के 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से 23 ग्राम पंचायतों के हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। मांग के अनुरूप नहीं मिल रही सप्लाई:विद्युत महकमे की मानें तो जिले में लगभग 486 मेगा वोल्ट एंपियर की क्षमता है। लेकिन अधिकतम 252 मेगावाट तक की सप्लाई ही मिल पा रही है। जिसके चलते विभाग द्वारा लगातार अघोषित कटौती की जा रही है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो अप्रैल माह मे...