बिजली कटौती से शहर बेहाल,व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी
पीलीभीत, जून 7 -- पीलीभीत। धूप की तपिश शुरू होते ही बिजली ने फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को तेज धूप और गर्मी में आधा शहर बिजली कटौती से जूझता रहा। शिकायत मिलने के बाद भी व्हाट्सएप ग्रुप पर जिम्मेदारों ने कोई जवाब नहीं दिया। बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर व्यापारियों और उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने तीन दिन में बिजली आपूर्ति में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार रात से गड़बड़ाई बिजली की आपूर्ति शनिवार को पूरे दिन प्रभावित रही। शनिवार सुबह 11 बजे से आधे शहर की बिजली आपूर्ति लोकल फॉल्ट के चलते बाधित रही। शहर के मोहल्ला साहूकारा,डोरीलाल,खकरा,शेखचांद,आसफजान,बेलो वाला चौराहा,छतरी चौराहा,नई बस्ती,तुलाराम समेत कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने बिजली विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.