सुल्तानपुर, मई 16 -- सुलतानपुर, संवाददाता । शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली की अघोषित कटौती से लोग आजिज आ चुके हैं। बार-बार ट्रिपिंग के कारण बिजली 10 मिनट से अधिक नहीं रुक रही है। शुक्रवार की रात भर में कई बार बिजली कटी। शनिवार को दिन भर यह सिलसिला चलता रहा। शहर में केएनआई, डाकखाना, दरियापुर, लोलेपुर समेत आधा दर्जन उपकेन्द्रों से बिजली की आपूर्ति की जाती है। गर्मी के दिनों में लोड फैक्टर बढ़ा है। मोहल्लों में लोगों ने घरों में एसी लगवा रखा है, लेकिन ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ाई गई। इस कारण रात में लोड बढ़ने पर बिजली अपने आप ट्रिप हो जा रही है। इस दौरान बिजली उपकेन्द्रों पर लगाए गए सीयूजी नम्बर भी बिजली कर्मी नहीं उठा रहे थे कि सही जानकारी हो सके। कई घंटे की कटौती के कारण लोगों के इनवर्टर तक डिस्चार्ज हो गए। सुबह के समय लोगों...