बोकारो, मई 11 -- बोकारो प्रतिनिधि। तेज हवा और बारिश के बाद शनिवार शाम करीब छह बजे से रविवार सुबह लगभग नौ बजे तक शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। करीब 15 घंटे तक बिजली नहीं रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रातभर अंधेरे में लोगों ने समय बिताया, वहीं इनवर्टर भी जवाब दे गए। लगातार बिजली नहीं रहने से बैटरी चार्ज नहीं हो सकी, जिससे घरों में रोशनी व पंखे की व्यवस्था भी बाधित रही। आजाद नगर, बीएसएल झोपड़ी कॉलोनी, बीएसएल एलएच, जोशी कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में स्थिति अधिक गंभीर रही। गर्मी व उमस के बीच लोग रातभर परेशान रहे। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। पानी का संकट गहरायाबिजली नहीं रहने से पानी संकट भी गहरा गया। अधिकांश घरों में मोटर नहीं चल पाने के कारण टंकी खाली हो गई। लोगों को सुबह बाल्टी व...