अल्मोड़ा, जून 26 -- चौखुटिया। क्षेत्र में बिजली की कटौती के कारण सिंचाई योजनाओं से पानी किसानों के खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे किसान धान की रोपाई भी नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने ऊर्जा निगम को जिम्मेदार ठहरा आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। चौखुटिया में घाटी के अलावा कई क्षेत्रों में लघुडाल की पंपिंग सिंचाई योजनाओं से रोपाई के लिए पानी दिया जाता है, लेकिन क्षेत्र में लंबे समय से बिजली की लगातार कटौती हो रही है। किसानों का कहना है कि कई बार पूरे दिन भी बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। बिजली कटौती से ग्राम पंचायत वेतनधार, नागाड़ से बनी लघुडाल सिंचाई पंपिंग योजना से सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- 'बिजली कटौती से रोपाई नहीं कर पा रहे किसान' किसानों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहना है कि कई बार माम...