बिजली कटौती से रातों की नींद व दिन का चैन हराम
भदोही, मई 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। उमस भरी गर्मी के बीच मनमानी बिजली कटौती से रातों की नींद व दिन का चैन हराम हो गया है। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अघोषित बिजली कटौती संग बार-बार हो रही ट्रिपिंग से ग्रामीणों से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। शाम ढलते ही बिजली ट्रिपिंग का खेल शुरु हो जाता है। बार-बार हो रही कटौती से लोग हैरान हो जा रहे हैं। देर रात्रि में बत्ती गुल होते ही मच्छरों का आंतक इतना बढ़ जा रहा है कि लोग अपना ही शरीर पिटने लग जा रहे हैं। आपूर्ति ठप होते ही उमस से व्याकूल हुए लोग बिस्तर छोड़ने को विवश हो जा रहे है। पुरुष तो बाहर निकलकर समय पास कर ले रहे हैं लेकिन बच्चों व महिलाओं को काफी दिक्कत झेलना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.