बिजली कटौती से मक्का की फसल सूखने की कगार पर
बदायूं, मई 22 -- तहसील क्षेत्र के गांव बैरमई खुर्द के किसानों ने बिजली कटौती के विरोध में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। किसानों ने अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपते हुए नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग की। गांव निवासी किसान बृजभान सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण खेतों में खड़ी मक्का की फसल सूखने लगी है। सिंचाई न होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गांव में 24 घंटे में केवल दो से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। ऊपर से बिजली आने के बाद बार-बार ट्रिपिंग होने से किसानों को पर्याप्त सिंचाई का समय भी नहीं मिल पाता। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली संकट से जनता बेहाल किसानों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.