बिजली कटौती से भड़के लोग, आलमनगर-मोहान रोड पर किया जाम, पुलिस ने समझाकर खुलवाया
लखनऊ, जून 22 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। रविवार की देर रात आलमनगर-मोहान रोड पर बिजली कटौती से तंग आए लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। घंटों से अंधेरे में डूबे बुद्धेश्वर, हर्ष नगर, कुंदन विहार, कुमारपुरम, पारा, मायापुरम और आसपास के इलाकों के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। गर्मी की तपिश के बीच घरों में पंखे और कूलर बंद पड़े थे, बच्चे बेचैन थे और बुजुर्ग परेशान। ऐसे में लोगों का धैर्य जवाब दे गया और आक्रोश सड़क पर आ गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह कोई एक रात की समस्या नहीं है। कई दिनों से इन इलाकों में लंबे समय तक बिजली गुल रह रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं मिल रहा। रात के समय बिजली जाने से न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि बीमार और बुजुर्गों को भी भारी पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.