बिजली कटौती से भड़के किसान, विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
कन्नौज, मई 20 -- तालग्राम, संवाददाता। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और सिंचाई संकट को लेकर किसानों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ तालग्राम बिजलीघर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और नियमित बिजली आपूर्ति की मांग उठाई। किसानों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या समाधान कराने की मांग की। तालग्राम के अमोलर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव ऊंचा समेत आसपास के कई गांवों में अनियमित बिजली आपूर्ति से किसान परेशान हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि निर्धारित समय पर बिजली नहीं मिलने से ट्यूबवेल बंद पड़े हैं, जिससे धान, मक्का और सब्जियों की फसल प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- बिजली आपूर्ति न होने पर किसानों का हंगामा भीषण गर्मी के बीच खेतों की सिंचाई न होने से फसलें सूखने की कगार पर पहुंच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.