भदोही, अप्रैल 1 -- ज्ञानपुर। मौसम खराब होते ही बिजली विभाग की लापरवाही उजागर होने लगती है। बुधवार की सुबह हल्का सा तेज हवा संग बारिश हुआ नहीं कि पांच से सात घंटे तक आपूर्ति ठप हो गई। सुबह आपूर्ति बाधित होने से किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत ज्ञानपुर में ही घंटों आपूर्ति बाधित रही। बिजली कटौती के चलते लोगों को पेयजल के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मनमानी कटौती से उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं की माने तो बिजली विभाग सिर्फ बिल वसूली पर बल दे रहा है। जांच के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान भी किया जा रहा है। लेकिन आपूर्ति में घोर लापरवाही बरती जा रही है। बिजली कब आएगी और कब ट्रिप कर जाएगी इसका कोई मानक नहीं रह गया है। ऐसे में बुधवार की सुबह घंटों आपूर्ति बाधित हुआ तो लोगों को पेयजल को काफी दिक्कत का साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.