बागेश्वर, फरवरी 19 -- गरुड़। तहसील के गागरीगोल क्षेत्र में सुबह और शाम हो रही अघोषित विद्युत कटौती से बोर्ड परीक्षार्थी खासे परेशान हैं। इससे अभिभावकों में भी तीव्र आक्रोश है। उन्होंने शीघ्र कटौती बंद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। गागरीगोल क्षेत्र के दर्जनों गांवों में आए दिन सुबह और शाम बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। इससे परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों सीबीएसई की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, जबकि 21 फरवरी से उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं भी प्रारंभ हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.