औरैया, सितम्बर 23 -- बिजली विभाग के तमाम दावों के बावजूद जिले की बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आ पा रही है। शहर से लेकर गांवों तक अघोषित कटौती और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। सबसे खराब स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों की है। कई ग्रामीण फीडरों पर पूरे दिन में महज पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी में बिजली की मांग और फीडरों पर भार बढ़ने के कारण विभाग बारी-बारी से फीडर चला रहा है। इसका खामियाजा गांवों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जिले में गर्मी और उमस बढ़ने के साथ ही पंखे, कूलर और अन्य बिजली उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ गया है। इससे उपकेंद्रों और फीडरों पर भार बढ़ने लगा है। कई उपकेंद्रों से जुड़े ग्रामीण फीडर एक साथ चलाने पर बिजली लाइनें ट्रिप हो रही हैं। इससे बचने के लिए कर्मचारियों को फीडर बारी-बारी से चलाने पड़ रहे हैं। ए...