हरदोई, मई 10 -- हरदोई, संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्रों को सामान्य बिजली कटौती से मुक्त रखने के शासन के निर्देशों के बावजूद हरदोई के नघेटा औद्योगिक आस्थान में लगातार बिजली कटौती और ट्रिपिंग से उद्यमियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर औद्योगिक आस्थान सहकारी समिति लिमिटेड नघेटा ने जिला उद्योग बंधु के अध्यक्ष को पत्र भेजकर तत्काल समाधान की मांग की है। समिति के अध्यक्ष मन्नीलाल शाह तथा उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता सहित कई उद्यमियों ने मांग की है कि नघेटा सब-स्टेशन से जुड़े बाहरी फीडरों की आपूर्ति तत्काल बंद की जाए और औद्योगिक क्षेत्र को केवल उद्योगों के लिए सुरक्षित रखा जाए। साथ ही बिजली कटौती की वास्तविक स्थिति जानने के लिए सब-स्टेशन की लॉग बुक की जांच कराने की भी मांग की गई है।समिति के पदाधिकारियों का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.