बिजली कटौती से बीआरडी में मरीज परेशान
गोरखपुर, जून 25 -- मेडिकल कॉलेज, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय में गुरुवार को लगातार बिजली कटौती के कारण मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच दोपहर में आधे घंटे के भीतर छह बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जिससे अस्पताल की कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित हो गईं। बिजली कटने के चलते ओपीडी पर्चा काउंटर, जांच केंद्र और सेंट्रल पैथोलॉजी का कार्य बार-बार रुकता रहा। इससे पर्चा बनवाने और विभिन्न जांच कराने पहुंचे मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। कई मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि बुजुर्ग और गंभीर मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीज भी उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पंखे और अन्य उपकरण प्रभावित हुए, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.